हाईकोर्ट में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वायुसेना और सीआईएसएफ ने दिया पूर्ण संचालन का भरोसा
राजस्थान हाईकोर्ट में जोधपुर एयरपोर्ट से ज्यादा उड़ानों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सरकार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारतीय वायुसेना और सीआईएसएफ ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि नए टर्मिनल के पूर्ण संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। इस आश्वासन के बाद जोधपुर से उड़ानों के विस्तार की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं।
यह सुनवाई लिब्रा इंडिया की ओर से दायर जनहित याचिका पर हुई। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ के समक्ष एएआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर.डी. रस्तोगी ने बताया कि नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन हो चुका है और यह जल्द ही पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा।

No comments