मंदिर में घुसे बदमाश, पिस्टल दिखाकर चांदी के गहने चुराए
पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव का है। देर रात को चोर गांव में स्थित पावेश्वर महादेव मंदिर में घुसे और भगवान की मूर्तियो पर लगे करीब 8-9 किलो चांदी के छत्र, मुकुट लेकर फरार हो गए।
एक मंदिर में चोरी की नीयत से दो नकाबपोश बदमाश घूसे। ताला टूटने की आवाज पर मंदिर में सो रहे पुजारी जगा। बेटे और भांजे के साथ लेकर लाठियों से चोरों पर हमला करने पहुंचे। पीछे से एक लाठी चोर को मारी तो उसने पिस्टल निकाल दी और मारवाड़ी भाषा में चेतावनी दी कि पीछे हट जाओ वरना गोली मार दूंगा।

No comments