Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मांस से भरा कंटेनर जब्त


अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मांस से भरे एक कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। गोरक्षकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को रैणी थाने ले आई।
गोरक्षकों ने कंटेनर में रखे मांस के प्रतिबंधित होने की आशंका जताते हुए इसकी पशु चिकित्सा विभाग से जाँच कराने की माँग की। इसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को थाने बुलाकर मांस के नमूने लिए और जांच के लिए भेज दिए।

No comments