राजस्थान का मोस्टवांटेड तस्कर एमपी से गिरफ्तार, 8 महीने तक चला ऑपरेशन
मादक पदार्थों के विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश के इनामी तस्कर को मध्यप्रदेश के नीमच से गिरफ्तार किया है। उस पर पाली जिले में 50 हजार और प्रदेश में 2.75 लाख रुपए का इनाम है। वह 2020 में देसूरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी पर फायर कर फरार हो गया था। उसके खिलाफ सांडेराव थाने में आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है। सुनील तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 15 दिन तक चरवाहे के भेष में उसके गांव और आसपास के इलाकों की रेकी की थी।
राजस्थान के नारको टॉप 25 की सूची में शामिल गमेरपुरा पुलिस थाना जीरन जिला नीमच मध्यप्रदेश निवासी 27 साल का सुनील पुत्र कारूलाल रावत मीणा को एएनटीएफ ने 8 माह तक अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है।

No comments