शेखावाटी की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजना को मिली रफ्तार, सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय
शेखावाटी की सबसे बहुप्रतीक्षित यमुना जल परियोजना अब धीरे-धीरे धरातल की ओर बढ़ती नजर आ रही है। प्रदेश सरकार ने परियोजना के संचालन और क्रियान्वयन को गति देने के लिए पांच नए कार्यालय खोलने तथा 46 नए तकनीकी पद सृजित करने की मंजूरी देकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इनमें से तीन महत्वपूर्ण कार्यालय सीकर में स्थापित होंगे, जो झुंझुनूं, सीकर और चूरू तक यमुना का पानी पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
इस निर्णय से वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे शेखावाटी के लाखों लोगों की उम्मीदों को नया बल मिला है।

No comments