4 हजार का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान फरार कार सवार बदमाश
दौसा के राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर स्थित कांदोली पेट्रोल पंप से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ बदमाशों ने न केवल 4,000 का पेट्रोल चोरी किया, बल्कि पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को कार से घसीटते हुए ले गए. इस दर्दनाक हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है.
जानकारी के अनुसार पेट्रोल भरने के बाद जब कर्मचारी ने पैसों की मांग की, तो कार में सवार बदमाशों ने चालाकी दिखाई. उन्होंने कर्मचारी को ऑनलाइन 'यूपीआई पेमेंटÓ करने के बहाने अपनी बातों में उलझा लिया, ताकि उसका ध्यान भटक सके.

No comments