Breaking News

करौली व सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद, अलर्ट मोड पर प्रशासन


पांचना बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर उपजे विवाद के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद करौली जिले में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। वहीं सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी, वजीरपुर और बामनवास क्षेत्र में भी इंटरनेट बंद किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। करौली सदर थाने में भी कई लोगों के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

No comments