राजस्थान-सामान्य से 3 फीसदी ज्यादा बारिश
राजस्थान में गुरुवार को भी तेज बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर, धौलपुर, बारां, झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में इस मानसून सीजन अब तक औसतन 84.2 मिमी. बारिश हुई है। यह सामान्य से 3 फीसदी ज्यादा है। 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून के कमजोर होने की संभावना है।

No comments