राजस्थान में करंट हादसे व बिजली कंपनियों की लापरवाही की अब सीधे मॉनिटरिंग करेंगे सीएस
राजस्थान सरकार ने बिजली कंपनियों में अव्यवस्थाओं, जर्जर विद्युत लाइनों के कारण करंट से मौतों के मामले में गंभीरता दिखाई है। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह के मामलों में अब मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सीधे मॉनिटरिंग करेंगे।
उन्होंने इस मामले को लेकर आज मुख्य सचिव ने राजस्थान ऊर्जा विभाग और तीनों बिजली वितरण कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। अब मुख्य सचिव स्वयं इस मामले में विभाग की गतिविधियों, योजनाओं का होमवर्क चैक करेंगे।

No comments