Breaking News

हाईकोर्ट ने प्रदूषण पर जताई नाराजगी:डाइंग-प्रिंटिंग इकाइयों पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश


जोधपुर शहर में अवैध डाइंग और प्रिंटिंग इकाइयों से फैल रहे प्रदूषण को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। कोर्ट ने इस मामले में अनुपालना रिपोर्ट तलब की है।
जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने अधिकारियों से पूछा कि जब विभागों ने स्वयं कार्रवाई के आदेश जारी किए थे, तो उनका पालन अब तक क्यों नहीं किया गया। कोर्ट ने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त आदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही, इसकी अनुपालना रिपोर्ट 14 जुलाई 2026 तक कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया है।

No comments