महिला जज ने लग्जरी बसों का किया निरीक्षण, 9बसें सीज
राजस्थान में बसों में आगजनी की बढ़ती घटनाओं के बाद गुरुवार को जजों ने खुद सड़क पर उतरकर लग्जरी बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियाँ मिलने पर बसों के चालान काटे गए और उन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई।
जयपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (जज) पल्लवी शर्मा ने चौमूं पुलिया और 14 नंबर बस स्टैंड से संचालित हो रही लग्जरी बसों और बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मध्य प्रदेश में रजिस्टर्ड एक बस पर राजस्थान की नंबर प्लेट लगाकर उसका अवैध रूप से संचालन किया जाना पाया गया।

No comments