Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के रास्ते जयपुर लौटे सीएम


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात कोटा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के रास्ते दौसा होकर जयपुर लौटे। जयपुर जाते समय लालसोट क्षेत्र के अमराबाद रेस्ट एरिया पर उनका काफिला कुछ देर के लिए रुका।
इस दौरान विधायक रामबिलास मीणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधायक से कुछ देर बातचीत भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला भांडारेज व बांदीकुई क्षेत्र से होकर जयपुर के लिए रवाना हो गया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। 

No comments