राजस्थान में आज 29 जिलों में बारिश का येलो और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर प्रदेश के 29 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने 10 जुलाई तक कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून के कमजोर पडऩे के संकेत दिए हैं।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने तथा नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

No comments