जयपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौत
जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में स्थित व्यस्त 200 फीट बाईपास पर आज मंगलवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा अजमेर रोड के होटल हाईवे किंग के नजदीक हुआ। यहां एक बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच सदस्यों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में पति और पत्नी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि उनके तीनों बच्चों ने दम तोड़ दिया है। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
आसपास मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में पुलिस की मदद की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था.

No comments