पूरी रात चला ऑपरेशन, तड़के 4:50 बजे खुला पांचना बांध का जाम गेट
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लगातार मॉनिटरिंग और प्रशासनिक स्तर पर तेज कार्रवाई के बाद वह काम हो गया, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.
सरकार की ओर से पांचना समझौते के तहत पानी छोडऩे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस दौरान सामने आई तकनीकी दिक्कतों को भी रातभर चले अभियान में दूर कर लिया गया. आखिरकार मंगलवार तड़के करीब 4 बजकर 50 मिनट पर तकनीकी खराबी वाले गेट को भी सफलतापूर्वक खोल दिया गया. इसके बाद पानी की आपूर्ति का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया.

No comments