एसआई भर्ती री-एग्जाम: 2021 के सभी कैंडिडेट्स को मिलेगा मौका:8 से 22 जुलाई तक आवेदन अपडेट करने होंगे
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 की पुन: परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। वर्ष 2021 की भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स को फिलहाल री-एग्जाम में शामिल होने का मौका दिया गया है।
इसके लिए कैंडिडेट्स को 8 से 22 जुलाई तक अपने आवेदन में जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी। हालांकि, जिन कैंडिडेट्स ने 8 मई 2026 के प्रेस नोट के अनुसार पहले ही आवेदन अपडेट कर दिया है, उन्हें दोबारा संशोधन करने की जरूरत नहीं होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती की पात्रता शर्तें 3 फरवरी 2021 के मूल विज्ञापन और 7 जून 2021 के शुद्धिपत्र के अनुसार ही लागू रहेंगी।

No comments