Breaking News

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला : राज्य कर्मियों के वेतन निर्धारण की होगी पुन: गहन जांच


राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के समस्त सेवारत सरकारी कर्मचारियों के समय-समय पर किए गए वेतन निर्धारण की पुन: गहन जांच करने के कड़े आदेश दिए हैं. विभाग की विशिष्ट शासन सचिव शिवांगी स्वर्णकार की ओर से इस संबंध में परिपत्र जारी किया गया है. जिसके तहत पुनरीक्षित वेतनमानों, पदोन्नति, चयनित वेतनमान, एसीपी और एमएसीपी आदि के मामलों की सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर दोबारा बारीकी से जांच की जाएगी. जांच के लिए गठित होंगे संयुक्त दल, तैयार होगी चेक लिस्ट
वित्त विभाग द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार वेतन निर्धारण की शुद्धि सुनिश्चित करने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई जाएगी उनमें-विभाग या कार्यालय की संस्थापन शाखा द्वारा संलग्न चेक लिस्ट के आधार पर प्रत्येक कर्मचारी का पूरा विवरण तैयार किया जाएगा.

No comments