Breaking News

कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा बारिश; राजस्थान में अतिभारी बरसात की चेतावनी


राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज भी 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जैसलमेर को छोड़कर अन्य जिलों में यलो अलर्ट है। कोटा में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, जालोर, पाली में नदी-नाले उफान पर हैं।
मौसम विभाग ने राज्य में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम और मानसून ट्रफ के दक्षिण-पश्चिम से होकर गुजरने के कारण राजस्थान में अच्छी बारिश हो रहा है। पाली जिले में बेडा नदी उफान पर है। जालोर के सुंधा माता मंदिर के सामने पानी नदी के वेग में बह रहा है। 

No comments