उदयपुर में रजत रथ पर विराजेंगे भगवान जगन्नाथ:16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा
उदयपुर में 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है। जगदीश मंदिर से शाही अंदाज में भगवान जगन्नाथ की देश की तीसरी सबसे बड़ी रथयात्रा निकाली जाएगी, जो दोपहर 3 बजे शुरू होगी।
इस बार की भी रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ स्वामी चांदी के रजत रथ पर माता लक्ष्मी और दानीराय जी के साथ विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। भगवान के स्वागत के लिए पूरे रथयात्रा मार्ग और श्रद्धालुओं के घरों की छतों पर 11 हजार ध्वजा-पताकाएं (झंडे) लगाई जाएंगी।

No comments