Breaking News

राजस्थान में 20 दिन में सवा लाख कर्मचारियों ने लगाई तबादले की अर्जी


राजस्थान में तबादलों की खुली छूट ने सरकारी दफ्तरों से ज्यादा नेताओं के घर और सचिवालय को व्यस्त कर दिया है। 10 जुलाई को ट्रांसफर की आखिरी तारीख नजदीक आते ही कर्मचारी अपनी पसंदीदा पोस्टिंग के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बीते करीब 20 दिनों में विभिन्न विभागों के सवा लाख से ज्यादा तबादला आवेदन सरकार तक पहुंच चुके हैं।
हर आवेदन में मां-पिता बीमार, बच्चों की जिम्मेदारी दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर कर्मचारियों की परेशानी भी लगभग एक जैसी है। रेंडम सर्वे में सामने आया कि करीब 90 फीसदी आवेदनों में 'बीमार माता-पिता की देखभालÓ, 'पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारीÓ या 'पारिवारिक परिस्थितियांÓ को तबादले का आधार बनाया गया है। 

No comments