Breaking News

यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट


देश के कई हिस्सों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मॉनसून का असर और तेज होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने डिप्रेशन और सक्रिय मॉनसून के संयुक्त प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मॉनसून बेहद सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, सीकर और झुंझुनूं समेत पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में 7 से 12 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है।

No comments