Breaking News

राजस्थान आने-जाने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द


जुलाई की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है. खास कर मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण सिर्फ लोगों को ही दिक्कत नहीं हो रही है, बल्कि रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. 
राजस्थान से मुंबई आने-जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो वहीं कुछ ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे अधिकारी के मुताबिक, पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में जलभराव की स्थिति बनने के कारण राजस्थान की ओर आने-जाने वाली कई रेल सेवाओं में बदलाव करना पड़ा है. 

No comments