गोलूवाला के नए नायब तहसीलदार देवीलाल बेलान ने संभाला कार्यभार
गोलूवाला के नव नियुक्त नायब तहसीलदार देवीलाल बेलान ने मंगलवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद तहसील कार्यालय में उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। इस अवसर पर गिरदावर एवं क्षेत्र के पटवारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नायब तहसीलदार देवीलाल बेलान का स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments