Breaking News

उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 14 अगस्त तक होंगे आवेदन


श्रीगंगानगर जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला रसद अधिकारी कविता सिहाग ने बताया कि आवेदन 15 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक राजकीय अवकाश छोड़कर जिला रसद कार्यालय में शाम 6 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। जिले की विभिन्न तहसीलों एवं शहरी क्षेत्रों की कुल रिक्त दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट और जिला रसद कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

No comments