Breaking News

हनुमानगढ़ को मिले नए एसपी


राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए। इस फेरबदल के तहत हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा का तबादला कमांडेंट, 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर के पद पर किया गया है। वहीं प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य को हनुमानगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
बी. आदित्य का श्रीगंगानगर से भी विशेष जुड़ाव रहा है। वे यहां आईपीएस प्रशिक्षु (प्रोबेशनर) के रूप में कार्य कर चुके हैं और अपने प्रभावी पुलिसिंग, अनुशासित कार्यशैली तथा जनसंपर्क के कारण स्थानीय स्तर पर अच्छी पहचान बना चुके हैं। अब वे एक बार फिर इसी संभाग में लौटकर हनुमानगढ़ जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

No comments