आरटीई भुगतान को लेकर निजी स्कूल संचालकों का प्रदर्शन
सूरतगढ़ में विभिन्न लंबित मांगों को लेकर निजी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों ने बुधवार को एसडीएम कोर्ट के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विशेष रूप से आरटीई के तहत लंबित फीस पुनर्भरण का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई।
धरने को संबोधित करते हुए निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से आरटीई शुल्क का भुगतान नहीं होने से निजी विद्यालय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से निजी विद्यालयों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। वहीं श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय एवं हनुमानगढ़ में भी कई निजी शिक्षण संस्थाओं ने हड़ताल रखी।

No comments