एमपी का इनामी अपराधी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट थाना पुलिस ने एमपी के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। इधर घड़साना पुलिस ने भी अवैध पिस्तोल सहित एक युवक को दबोचा है।
हिन्दुमलकोट पुलिस थाना प्रभारी सुनील खोड़ ने बताया कि मध्यप्रदेश के नीमच में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में वांछित, पांच हजार रुपए के इनामी अपराधी, स्थाई वारंटी अनिल पुत्र सुभाषचन्द्र बिश्रोई निवासी 7 केएनडी रावला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनिल बिश्रोई को नीमच पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments