मिनी सचिवालय पहुंचते ही सख्त हुए कलक्टर
श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को पुरानी शुगर मिल भूमि पर निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर के आसपास फैले कचरे को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और मौके पर ही नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता मंगतराय सेतिया को फटकार लगाई।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिनी सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्र से तत्काल कचरा हटाया जाए, नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

No comments