Breaking News

हथियारों की नोक पर दुकानदार से लूट


श्रीगंगानगर के पदमपुर-जैतसर मार्ग पर चक 3 आरबीबी में स्थित परचून दुकानदार को हथियारों की नोक पर लूट लिया गया। दुकान मालिक किराया मांगने आया तो दुकानदार ने घटना के बारे में बताया।  दुकानदार का हौंसला बढ़ाने पर दुकानदार ने दुकान मालिक के साथ पुलिस थाना में पहुंच कर मुकदमा दर्ज करवाया।
पदमपुर पुलिस के अनुसार गांव 4 आरबी निवासी अमरजीत रामदासिया ने रिपोर्ट दी कि वह चक 3 आरबीबी में सड़क के पास परचून की दुकान करता है। विगत दिनों बाइक सवार चार युवक दुकान पर आये। इसमें एक युवक नानक सिंहपुत्र सेवक सिंह निवासी 24 बीबी को मैंने पहचान लिया। नानक सिंह के हाथ में लोहे की रॉड़ थी। अन्य एक युवक के पास कापा था। 

No comments