श्रीगंगानगर सहित राज्यभर में कैंसर रोगियों को नहीं मिल रहीं दवाएं
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं नि:शुल्क दवा योजना के अंतर्गत कैंसर मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली कई जीवनरक्षक दवाओं की कमी से प्रदेशभर के मरीज गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। श्रीगंगानगर सहित राज्य के सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में इलाज करा रहे अनेक कैंसर मरीजों को न तो समय पर आवश्यक दवाएं मिल रही हैं और न ही नई आरजीएचएस गाइडलाइन के कारण दवा खरीदने के लिए चिकित्सा व्यय सीमा (लिमिट) बढ़ाई जा रही है। इससे मरीजों का नियमित उपचार प्रभावित हो रहा है और उनके जीवन पर खतरा मंडराने लगा है।
सबसे अधिक प्रभावित दवाओं में रिबोसिक्लिब टैबलेट 200 एमजी (एनआरडी-06/एनआरडी-760) शामिल है, जिसका उपयोग एचआर+/ एचईआर 2- एडवांस्ड ब्रेस्ट कैंसर के उपचार में किया जाता है।

No comments