Breaking News

गोदामों से लाखों के टायर चोरी करके इनोवा में सप्लाई देते थे चोरी के आरोपी


हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित गुप्ता इंटरप्राइजेज के कई गोदामों से लाखों के टायर चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस बारे में पुलिस शाम तक खुलासा करने की स्थिति मेें होगी। इस प्रकरण में टायरों का कारोबार करने वाली फर्म के चार कर्मचारी शामिल हैं और पांचवां आरोपी ट्रक का मालिक है। 
जांच अधिकारी हवलदार लायक सिंह ने बताया कि फर्म के सांझेदार सुनील गुप्ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके ट्रोलामालिक संदीप कुमार के ट्रक से दो टायर बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। बरामद एक टायर का सीरियल नंबर फर्म के रिकॉर्ड से मैच कर गया था। 

No comments