Breaking News

बस चालक से परिचालक ने की मारपीट


केन्द्रीय बस स्टेंड पर श्रीगंगानगर आगार से अनुबंधित बस चालक से इसी बस के परिचालक ने ही मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पुरानी आबादी वार्ड नम्बर 17 निवासी 56 वर्षीय राजू पाटिल पुत्र बालासाहिब पाटिल ने रिपोर्ट दी कि वह 14 जुलाई की सुबह आठ बजे बस स्टेंड पर आया। मेरी ही बस पर परिचालक गुरजिन्द्र ङ्क्षसह निवासी गणेशगढ़ ने मेरे साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया।  मेरे साथ मारपीट की गई। इससे मेरी तर्जनी अगुंली बीच में से टूट गई। 

No comments