सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में गंगनहर के किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण किसान-मजदूर समिति (जीकेएस) ने बुधवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया।
इस दौरान रेगुलेशन उप समिति के प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविन्द्र सिंह गिल सहित बड़ी संख्या में किसानों ने एडीएम सुभाष कुमार को ज्ञापन दिया।
किसानों ने बताया कि गगकैनाल नहर में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। किसानों को गगकैनाल में उनके हिस्से का पानी राजस्थान में नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो रही है।

No comments