रोहिताश यादव के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनने पर किया सम्मान
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ रोड स्थित नाथावाली में यादव अहीर समाज संस्था के जिलाध्यक्ष पद पर रोहिताश यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर माला पहनाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज हित में सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करने और युवा प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने पर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments