Breaking News

ओबीसी सर्वे में प्रगणकों को दें सही जानकारी : प्रशासन


राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से ओबीसी वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन के अध्ययन के लिए राज्यव्यापी ऑनलाइन सर्वे कराया जा रहा है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अनुसार जिले में नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। 
श्रीगंगानगर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष कुमार ने सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा आमजन से प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि सरकार के नीति निर्माण में सटीक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके।

No comments