Breaking News

रायसिंहनगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत को भावभीनी विदाई


रायसिंहनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत के स्थानांतरण पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान नगरपालिका स्टाफ ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। 
वक्ताओं ने गहलोत की कार्यशैली, ईमानदारी और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को यादगार बताया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments