आयुक्त मिलखराज चुघ ने संभाला कार्यभार
श्रीगंगानगर नगर परिषद के नये आयुक्त मिलखराज चुघ ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान आयुक्त मिलखराज चुघ को कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता मंगतराय सेतिया ने कार्यभार ग्रहण करवाया। आयुक्त मिलखराज चुघ के कार्यभार ग्रहण करने पर नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया। ज्ञात रहे कि मिलखराज चुघ श्रीविजयनगर के अधिशासी अधिकारी थे। नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार रंगा को आयुक्त नगर परिषद झुंझनूं लगाया गया है। वे कल नगर परिषद श्रीगंगानगर से रिलीव हो गए।

No comments