जुड़वा भाइयों का एक सा चेहरा बन गया मुसीबत! पहचानने में मशीनें भी फेल
अहमदाबाद के दो जुड़वा भाइयों की शक्लों का बिल्कुल एक जैसा होना उन दोनों के लिए आफत बन गया है. यहां तक कि चेहरों को स्कैन करने वाली मशीनें भी उन्हें अलग-अलग पहचानने में फेल हो गई हैं. लिहाजा अब उन दोनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
मामला अहमदाबाद के जुड़वां भाई संजीव और राजीव छाजेर का है. दोनों ही भाई बिजनेस करते हैं और अक्सर हवाई यात्रा करते हैं. समय बचाने के लिए उन्होंने डिजी यात्रा एप पर रजिस्ट्रेशन कराया ताकि चेक इन का काम मिनटों में निपटाया जा सके लेकिन एयरपोर्ट पर तमाम लेटेस्ट टैक्नोलॉजी के बावजूद वे इस डिजी यात्रा में फंस जाते हैं.

No comments