Breaking News

पाली के लिए आई राहत की खबर, दूर होगा बिजली का संकट


पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा इलाके के गुंदोज और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है. जोधपुर डिस्कॉम ने क्षेत्र में विद्युत तंत्र को मजबूत करने और बिजली कटौती की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुंदोज 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण के लिए 76.02 करोड़ रुपये की राशि की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है. इससे आसपास के 50 गांवों की बिजली की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.
वर्तमान में इस ग्रामीण क्षेत्र में लंबी लाइनों और ओवरलोडिंग के कारण अक्सर लो-वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की गंभीर समस्या बनी रहती है. 

No comments