दो परिवारों में लाठी-सरिए से हमला, महिलाओं के सिर फोड़े:10 गंभीर घायल
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के चिमरावली गौड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में लाठी-टांचे से हमला हो गया। इसमें एक पक्ष के 10 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को लहुहूहान हालत में लक्ष्मणगढ़ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायल राज मेहरा ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। इनके बीच पहले भी विवाद हो चुका था, जिसे समाज के लोगों ने बैठकर सुलझा लिया था। हालांकि, समझौते के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद थी।

No comments