होटल में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिलाओं को वापस भेजने की तैयारी
केन्द्र एवं राज्य के खुफिया विभाग की ओर से स्थानीय पुलिस के सहयोग की नागौर जिले के डेगाना व डीडवाना-कुचामन के कुचामन सिटी में होटल में बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई है। इन पांच महिलाओं में चार बांग्लादेश और एक बिहार की मूल निवासी है। सीआइडी व पुलिस ने पूछताछ के बाद इन बांग्लादेशी महिलाओं को पुशबैक करने का निर्णय किया है। इसके लिए खुफिया विभाग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजकर महिलाओं को वापस बांग्लादेश भेजने की स्वीकृति मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के माध्यम से बांग्लादेश भेजा जाएगा।

No comments