रेगुलेशन बैठक के दौरान एलएनपी नहर के किसानों ने दिया धरना
श्रीगंगानगर में जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह स्थित सभाकक्ष में आयोजित रेगुलेशन उप समिति की बैठक में एलएनपी नहर के किसानों ने पानी के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि उनकी नहर पर किसानों की आज से 3-3 बारी खाली जा रही है। इसको लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पंजाब से गंगनहर में कम पानी की आपूर्ति होने की वजह से यह स्थिति बनी है, इस पर किसानों ने कहा कि अगर ऐसा है तो अन्य नहरों के किसानों को पूरा पानी कैसे मिल रहा है?। समझाइश के बाद वे शांत हो गए।

No comments