Breaking News

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित




श्रीगंगानगर में शिक्षा विभाग द्वारा गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को हनुमानगढ़ मार्ग स्थित श्री जगदम्बा अंध विद्यालय परिसर में बने सभागार में सादुलशहर ब्लॉक के बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालेे एवं जिले के टॉपर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, सादुशलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र सिंह, टांटिया ग्रु्रप के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

No comments