Breaking News

एडीजी बीजू जार्ज जोसफ श्रीगंगानगर में!


श्रीगंगानगर में पुलिस मुख्यालय जयपुर में नियुक्त अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) कार्मिक वरिष्ठ आईपीएस बीजू जार्ज जोसफ  पहुंचे हुए हैं। उनका यहां दो दिन का कार्यक्रम बताया जा रहा है। श्री जोसेफ दोपहर एक बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे हुए थे। यहां एसपी हरीशंकर ने उनकी आगवानी की। श्री जोसेफ का स्वागत किया गया। 
बीकानेर रेंज प्रभारी श्री जोसेफ एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे। उनके दौरे के चलते एसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा दिखाई दिया। गौरतलब है कि श्री जोसेफ 2001-2002 में श्रीगंगानगर जिले के एसपी थे। उनके श्रीगंगानगर कार्यकाल के दौरान बाल मुकंद जिंदल हत्याकांड हुआ था। तब स्वयं उन्होंने कल्याण भूमि पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी थी। 

No comments