बुलेट की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर पुलिस थाना क्षेत्र में विजयनगर मार्ग पर चक 3 एन जैडपी के निकट तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कालूराम नायक पुत्र रामूराम निवासी चक 7 टीके के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार रामूराम ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा कालूराम नायक बाइक पर रिश्तेदारी से वापिस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में बुलेट बाइक चालक जसकरण सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह ने मेरे बेटे की बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

No comments