सूरतगढ़ पुलिस ने चार को हेरोइन सहित दबोचा
श्रीगंगानगर सूरतगढ़ सिटी व सदर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए चार जनों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किये गये हैं।
सिटी पुलिस के एसआई विजेन्द्र शर्मा ने वार्ड नम्बर 4 निवासी 49 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र हेतराम को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 3 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी थाना के एसआई माणकलाल ने माणकसर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 73 वर्षीय अवतार सिंह निवासी वार्ड नम्बर 3 को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 41.40 ग्राम हेरोइन बरामद की।

No comments