पैदल जा रही महिला के गले से सोने का टिकड़ा झपटा
हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र में भगतपुरा मार्ग से अपने घर लौट रही एक महिला के गले से सोने का टिकड़ा झपट लिया गया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 56 वर्षीय विमला देवी पत्नी लीलूराम वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी कि वह दोपहर 12 बजे भगतपुरा रोड़ पर दूध देकर वापिस लौट रही थी। रास्ते में नरेश नामक व्यक्ति की रेहड़ी पर मक्की खरीदने लगी। वहां बाइक लेकर युवक खड़ा था। मैं अपने घर की तरफ जाने लगी तो वही बाइक सवार युवक मेरे पास आया और पूछने लगा कि हर वाली दुकान कहां है।

No comments