स्टाफ विवाद से नाराज ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पर जड़ा ताला
रायसिंहनगर के उपखंड क्षेत्र के गांव 26 एनपी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों के आपसी विवाद से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग ने शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।
धरना स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कामरेड श्योपतराम भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि विद्यालय के पूरे स्टाफ का तबादला कर नया स्टाफ नियुक्त किया जाए।

No comments