गंभीर रूप से घायल दोनों महिला प्रशिक्षु पटवारियों की हालत में सुधार
श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर-पदमपुर मार्ग पर एसआई सुभाष मीणा की क्रेटा गाड़ी की टक्कर से घायल दोनों घायल प्रशिक्षु पटवारी महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। दोनों को वृद्धा आश्रम मार्ग पर स्थित जीवन रेखा अस्तताल में भर्ती करवाया गया था।
हॉस्पीटल संचालक विशाल छिम्पा ने बताया कि न्यूरोसर्जन डा. संदीप सिहाग की देखरेख में घायल 36 वर्षीय संगीता पत्नी राजकुमार निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर व पूजा स्वामी पुत्री ओमप्रकाश निवासी बीकानेर का इलाज चल रहा है। दोनोंं की हालत खतरे से बाहर है। कुछ और जांचें आज की जा रही हैं।
No comments