सोलर विक्रेता पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मलकाना कलां में रहने वाले एक बुजुर्ग ने श्रीगंगानगर के सोलर विके्रता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार 66 वर्षीय नाजम सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैंने श्रीगंगानगर स्थित भारत सोलर फर्म के संचालक राजेन्द्र ङ्क्षसह निवासी मिर्जेवाला बास से घर में सोलर प्लांट लगवाया था।
राजेन्द्र ङ्क्षसह ने दो लाख 32 हजार 300 रुपए का भुगतान भी प्राप्त कर लिया। राजेन्द्र सिंह ने घर में सोलर का सटैक्चर तो लगा दिया, लेकिर सोलन प्लांट शुरू नहीं किया। पिछले दस माह से राजेन्द्र सिंह के चक्कर लगा रहा हूं। लोन को लेकर बैंक मुझे नोटिस जारी कर रहा है।

No comments